वाराणसी में हादसा: दुर्घटना का शिकार हुई श्रद्धालुओं की कार, चार की मौत, बालक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाराणसीः यूपी के वाराणसी से दुखद खबर आ रही है. यहां गुरुवार की भोर में श्रद्धालुओं से भरी कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं एक बालक घायल हो गया. यह दुर्घटना जिले के कछवा रोड पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

डंपर से पीछे से टकराई कार
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की भोर में मार्निंग वॉक करने वाले कुछ लोगों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है और कार में लोग घायल फंसे हैं. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था. घटनास्थल से डंपर 100 मीटर दूर जा चुका था. लोगों द्वारा डंपर को रोकने के दौरान जाम लग गया.

विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को कार से निकाला. एंबुलेंस बुलाकर सभी को ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि कार सवार विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान कार पीछे से चंपर से टकरा गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में फूल केसरी देवी (55 वर्ष), दीपक कुमार पांडेय (35), दीपमाला पांडेय पत्नी दीपक पांडेय (32 वर्ष) और एक अन्य शामिल है. वहीं घायल शिवांश पांडेय (12 वर्ष) पुत्र दीपक पांडेय को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सभी मृतक वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बताए गए हैं. पुलिस ने जाम समाप्त कर यातायात बहाल कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

भूकंप आते ही हवा में उड़ेंगे ये घर, जापानी कंपनी ने बनाया भूकंपरोधी हाउस; शेयर किया मॉडल इमेज

japan floating house: जापान में भूकंप आना आम बात है. ऐसे में जापान ने एक ऐसा घर बनाने का...

More Articles Like This

Exit mobile version