दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा: पुल से गिरा डंपर, लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नूंहः राजस्थान से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की भोर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे दिल्ली की ओर से पत्थर खाली कर राजस्थान जा रहा एक डंपर गूजर नंगला गांव के पास पुल नंबर-55 पर अंडरपास की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर गिर गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर दो हिस्सों में बंट गया और उसमें भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. डंपर में सवार करीब 55 वर्षीय चालक को घायला और जले अवस्था में निकालकर तत्काल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई, जबकि और करीब 18 वर्षीय क्लीनर की आग की लपटों में घिरने से की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

राजस्थान के नीली गांव के रहने वाले थे चालक-क्लीनर

हादसे में मृत चालक और क्लीनर राजस्थान के नीली गांव के रहने वाले बताए गए है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संभावना जताई जा रही है कि शायद चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version