गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नावः मंगलवार की देर रात उन्नान में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक वृद्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे.

अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे बाइक सवार

हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया. देर रात करीब 11 बजे सड़क पर घायल पड़े लोगों को देख राहगीर ने पुलिस ने सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि बाइक सवार अंतिम संस्कार से लौट रहे थे.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र के अटिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजू राठौर के चाचा रामजीवन की मंगलवार को बीमारी से मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजू राठौर कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी रामबालक (50 वर्ष) पुत्र शिवराज और गढ़ी निवासी पवन (45 वर्ष) पुत्र श्रीराम के साथ बाइक से बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट आया था.

देर रात गांव लौट रहे थे बाइक सवार

देर रात सभी लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात बेहटा मुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच करते हुए कार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Tesla India ने वाहन बिक्री के पहले पूर्ण वित्त वर्ष में कमाए 247 करोड़ रुपये, मुनाफा 5 करोड़ के पार

Tesla India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी ने भारत में अपने पहले...

More Articles Like This

Exit mobile version