खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरा रोपवे टूटा, एक महिला की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

khallari mata Temple Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रविवार को खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर बड़ा हादसा हो गया. दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूटकर नीचे गिर गया. इस हादसे आठ श्रद्धालु घायल बताए गए हैं. इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक महिला की मौत की खबर है.

बताया गया है कि यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया. आने और जाने के दोनों रोपवे में करीब 13 लोग सवार थे.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया. जिन आठ लोगों को चोटें आई हैं, उनमें से पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक महिला की मौत की खबर है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

मालूम हो कि खल्लारी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यह करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा प्रदान की गई है, तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रख-रखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version