Actor Govinda: गोविंदा ने दुर्घटना के बाद जारी किया बयान, डॉक्टरों और फैंस को कहा धन्यवाद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Actor Govinda: मंगलवार सुबह अभिनेता गोविंदा के साथ दुर्घटना हो गई. वे सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे. इस दौरान वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और मिसफायर हो गया और अभिनेता के पैर में गोली लग गई. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है और गोविंदा खतरे से बाहर हैं. हादसे के बाद खुद गोविंदा ने बयान जारी किया है और प्रशंसकों व डॉक्टरों का आभार जताया है.

गोविंदा ने प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
अभिनेता गोविंदा ने इस दुर्घटना के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा. आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद. गोली लगी थी, लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का. आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार.’

खतरे से बाहर हैं अभिनेता गोविंदा
सूत्रों की माने तो जिस समय गोविंदा के साथ यह दुर्घटना हुई, उस समय उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के अनुसार, अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे. शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे. गोविंदा ने उनसे कहा, ‘आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं.’ गोविंदा जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ. गोली उनके पैर में लग गई. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के अनुसार, ‘जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ. अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं.’

पुलिस ने रिवॉल्वर को किया जब्त
पुलिस ने गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है. इस मामले में अभिनेता के परिजन सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज होंगे. फिलहाल किसी को गोविंदा से मिलने की इजाजत नहीं है. उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल पहुंची है.

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version