Afghanistan: कतर अफगानिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए आया आगे, पहुंचाई आवश्यक सामग्री

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan: कतर ने अफगानिस्तान में आई बाढ़ में बगलान प्रांत के बाढ़ पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता की मदद की. लगभग 22 टन की खेप मजार-ए-शरीफ पर पहुंचाई गई.

मजार-ए-शरीफ में मौलान जलालुद्दीन मोहम्मद बाल्खी हवाई अड्डे पर सोमवार को खाद्य सामग्री, दवा, तंबू और अन्य सामग्री की सहायता सौंपी गई. कतर प्रतिनिधि ने सामग्री पहुंचाने के दौरान बताया कि दोहा अफगानिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाना चाहते हैं.

कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव सलाहकार समूह के प्रमुख फहद अब्दुल्ला अल-दोसारी ने कहा कि यह हमारी सहायता की पहली खेप है. बाढ़ प्रभावितों के लिए 22 टन दवा, तंबू और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा चुकी है. बाढ़ पीड़ितों के लिए अफगानिस्तान में राहत कार्य जारी रहेगा.

मालूम हो कि बाढ़ ने अफगानिस्तान के बदख्शां, घोर, बगलान और हेरात प्रांत में कहर बरपाया है. बाढ़ की वजह से लगभग 2000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. यहां बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है.

अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में बाढ़ आने के बाद विश्व खाद्य कार्यक्रम ने रविवार को घोषणा किया कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐसे हैं, जहां ट्रक आदि वाहनों से सहायता नहीं पहुंचाई जा सकती. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सहायता कर्मी गधों का उपयोग कर बगलान में आपातकालीन आपूर्ति करते दिख रहे हैं.

अफगानिस्तान ने मौजूदा स्थिति में कतर की सहायता को बताया. उसने अन्य देशों से अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आने को कहा. अर्थव्यवस्था मंत्रालय के वित्तीय और प्रशासनिक डिप्टी मोहम्मद आलम जमील ने कहा कि यह आखिरी सहायता नहीं है, अभी लगभग 5 विमान और आएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version