अमेरिकाः लुइसियाना में हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां दस लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया है कि एक कार ने कथित चौर पर लोगों को कुचल दिया.

हादसे की जानकारी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट ने दी है. इसके मुताबिक, अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई, जबकि तीस से अधिक लोग घायल हो गए. घटना बोरबन स्ट्रीट पर हुई.

न्यू आर्लीन्स पुलिस ने कहा कि वह इस भीषण हादसे से निपट रहे हैं. एक कार ने कथित तौर पर लोगों को कुचला. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Independence Day 2026: इन संदेशों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, दिल में जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

Independence Day 2026: आज 15 अगस्त 2025 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ये दिन सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version