अमेरिका: वॉलमार्ट स्टोर में लोगों पर चाकू से हमला, 11 घायल, 6 की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेरिका: शनिवार की रात मिशिगन की ट्रैवर्स सिटी के वॉलमार्ट स्टोर में लोगों पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में कम से कम 11 घायल हो गए. इसमें छह की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है. ग्रैंड ट्रावर्स काउंटी के शेरिफ माइकल शीया ने संवाददाताओं को बताया कि इस हमले में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं.

सोशल मीडिया के जरिए ‘मुनसन हेल्थकेयर’ अस्पताल ने जानकारी दी कि उत्तरी मिशिगन स्थित उनके अस्पताल में सभी 11 घायलों का इलाज किया जा रहा है और सभी को चाकू लगने से चोटें आई हैं. अस्पताल की प्रवक्ता मेगन ब्राउन के मुताबिक, शनिवार की देर रात तक छह घायलों की हालत नाजुक थी, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई थी.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

ट्रैवर्स सिटी से लगभग 25 मील दूर ऑनर में रहने वाली 36 वर्षीय टिफनी डेफेल ने बताया कि जब वह पार्किंग स्थल पर थीं, तो उन्होंने अपने आस-पास अचानक अफरा-तफरी मची देखी. उन्होंने कहा, “यह वाकई डरावना था. मैं और मेरी बहन बहुत घबरा गए थे.”

पुलिस ने बताया, संदिग्ध हिरासत में

मिशिगन राज्य पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. शेरिफ शीया ने बताया कि संदिग्ध संभवतः मिशिगन का ही निवासी है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में और अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया. घटना की जांच जारी है और अधिकारी हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

घटना पर वॉलमार्ट ने जारी किया बयान

वॉलमार्ट ने भी इस घटना पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं. वॉलमार्ट के बयान में कहा गया, “इस तरह की हिंसा अस्वीकार्य है. हमारी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं और हम त्वरित कार्रवाई के लिए बचावकर्मियों के आभारी हैं.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version