Amroha: गजरौला में बेकाबू कैंटर ने 12 लोगों को रौंदा, किशोरी की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amroha Accident: अमरोहा सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां आज दोपहर में हसनपुर मार्ग पर एक बेकाबू दूध के खाली कैंटर ने मैजिक में टक्कर मारते हुए कई बाइकों को रौंदते हुए बाइक मिस्त्री की दुकान में घुस गया. इस हादसे में जहां एक किशोरी की मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायल हो गए. घटना की बाद लोगो ने कैंटर चालक की जमकर धुनाई की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजवाया.

जागरण में शामिल होने के लिए जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी राधेश्याम, उनकी पत्नी सीमा, बेटी आयुषी, 17 वर्षीय मधु पुत्री पिंटू, रीना व उसकी पुत्री कृतिका, राजू व उसकी पत्नी सोना, बेटा अक्षय, मोनिका, दीपक, यश, राजवती, एकता निवासी सोनिका बिहार दिल्ली, एक ही मैजिक में सवार होकर हसनपुर के ढवारसी स्थित रिश्तेदार प्रेमशंकर के घर आयोजित होने वाले जागरण में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

पानी पीने के लिए उतरे थे मैजिक सवार लोग
मैजिक गजरौला में हसनपुर मार्ग पर अजीम कॉप्लेक्स के सामने खड़ा था और उसमें सवार लोग पानी पी रहे थे. इन्हीं लोगों के पास में एक बाइक सवार संजय अपनी पुत्री सिम्मी निवासी गांव शाहपुर थाना मुक्तेश्वर भी खड़े थे. इसी बीच चौपला दिशा से तेज रफ्तार मदर्स डेरी दूध का एक खाली कैंटर ने पहले मैजिक में टक्कर मारी, फिर बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदते हुए बाइक मिस्त्री मुनेश सैनी की दुकान में जा घुस गया. कई लोग व बाइकें कैंटर के नीचे फंस गईं. इस घटना से शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में किशोरी मधु की हुई मौत
इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया. किशोरी मधु की मौके पर ही मौत हो गई. सीएचसी पर चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आक्रोशित लोगों ने की चालक की पिटाई
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कैंटर चालक प्रेमपाल निवासी गांव पाठकपुर थाना रजपुरा जिला संभल की जमकर पिटाई की, जिससे वे घायल हो गया. पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया.

 

प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि एक किशोरी की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version