आंध्र प्रदेश नाव हादसाः लापता छह मछुआरों के मारे जाने की आशंका, नौसेना ने बंद किया सर्च ऑपरेशन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट के पास बीते दिनों नाव हादसे में लापता हुए छह मछुआरों के लिए बुधवार को सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है.

बीते दिनों पलट गई थी मछुरो की नाव

मालूम हो कि बीते 4 जुलाई को मछुआरों की नाव पलट गई थी, जिससे उनके जिंदा मिलने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं. भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के चार दिन तक चले सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी मछुआरों का कोई पता नहीं चल सका.

लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका

अधिकारियों ने अब लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका जताई है. यह जानकारी एक मछुआरे से मिली थी, जिसे रविवार को एक कार्गो जहाज ने बचाया था. कोस्ट गार्ड के दो जहाजों और दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सर्च ऑपरेशन मंगलवार आधी रात तक जारी रहा, लेकिन सर्च टीमों की सभी कोशिशें असफल हो गई.

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद 

राज्य मंत्री कोल्लू रवींद्र ने लापता 6 मछुआरों के परिवारों को सांत्वना देने और हर परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है. मीडिया को मंत्री ने बताया कि 72 घंटे से अधिक समय तक खोज के बाद भी लापता छह मछुआरों का कोई सुराग नहीं मिला, इसलिए उन्हें मृत मान लिया गया है.

मालूम हो कि विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के सात मछुआरों का एक समूह 1 जुलाई को विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर से मछली पकड़ने के लिए नाव से निकला था. शनिवार को तट पर लौटते समय नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई. उनमें से एक को एक मछुआरे को मर्चेंट जहाज के क्रू ने बचाया और वह सोमवार को तट पर पहुंचा था.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version