Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शनिवार को काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया. इस धमाके में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका। - India TV Hindi

राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. गृह मंत्री के अनुसार, धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत नाजुक है.

CM एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर जताया दुख

पटाखा फैक्टरी में धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है. इस हादसे में कई लोगों की जान गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है.

सीएम नायडू ने कहा कि  राहत और बचाव कार्यों पर सरकार नजर रख रही है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जब धमाका हुआ, उस समय पटाखा बनाने वाली इस फैक्टरी में करीब 20 लोग काम कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version