असम: कोयला खदान से 4 खनिकों के निकाले गए शव, 5 अब भी फंसे, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

असम: बीते सोमवार को असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसू में एक अवैध खदान में अचानक पानी भर जाने के चलते नौ खनिक फंस गए थे. शनिवार को कोयला खदान से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं, जिसके बाद अब तक खदान से कुल चार शव निकाले जा चुके हैं. पांच मजदूर अभी भी खदान में फंसे हैं. बुधवार को पहला शव खदान से निकाला गया था, वहीं तीन शव आज निकाले गए हैं.

अब तक चार मजदूरों के शव बरामद
एक अधिकारी ने बताया कि खदान में फंसे हुए खनिकों की तलाश में बचाव अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हुआ. तलाश के छठे दिन अब तक चार मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. एक मृतक की पहचान दीमा हसाओ को कलामाटी के गांव नंबर एक के निवासी लिजेन मगर (27 वर्ष) के रूप में हुई है. दो खनिकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. इससे पहले बुधवार को नेपाल के रहने वाले एक मजदूर का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है. खदान में अचानक पानी भर जाने से नौ मजदूर खदान में फंस गए थे.

शनिवार को पहला शव मिलने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘उमरंगसू में बचाव कार्य निरंतर जारी है. दुखद रूप से, आज सुबह एक और शव बरामद किया गया. हम इस कठिन समय में आशा और शक्ति के साथ शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.’

बचाव कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि 340 फीट गहरी खदान से पानी निकालने का काम जारी है और अब इस काम में ओएनजीसी और कोल इंडिया द्वारा लाई गई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अभी भी पांच मजदूर अवैध कोयला खदान में फंसे हुए हैं. हालांकि, उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है. इस बीच पुलिस ने अवैध खदान में फंसे मजदूरों के सरदार को गिरफ्तार कर लिया है. सरदार हादसे के बाद से फरार था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version