Assam Clash: असम में अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान झड़प, एक शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Clash: असम से बवाल की खबर सामने आई है. यहां अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान गोवालपाड़ा जिले के पैकन आरक्षित वन में गुरुवार को उग्र भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच के झड़प के बीच बवाल हो गया. इस झड़प में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं कई पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. दो पुलिसकर्मियों  की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर कथित अतिक्रमणकारियों ने लाठियों से हमला किया. अतिक्रमणकारी पैकन आरक्षित वन के एक हिस्से की घेराबंदी करने गए थे. यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां से हटाए गए लोगों ने वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. उन्होंने कहा, ‘वन विभाग भविष्य में अतिक्रमण का कोई प्रयास न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नहर खोदना चाहता था. कल यह काम शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, लेकिन जब टीम आज सुबह पहुंची, तो इलाके के लोगों ने उन पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया.’

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों में 12 जुलाई के अतिक्रमणरोधी अभियान से प्रभावित लोग भी शामिल थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version