Assam: असम पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, हेरोइन बरामद, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

असमः असम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है. एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को एक ऑपरेशन में पुलिस ने गुवाहाटी के पास एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 16 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की गई है. अधिकारी ने बताया कि तस्कर हेरोइन को साबुन के डिब्बों में मणिपुर से पैक कर ले जा रहा था.

पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण पाठक ने बताया कि हमें सूचना  मिली थी कि मणिपुर से प्रतिबंधित सामग्री की एक खेप कामरूप जिले के चांगसारी या पलासबारी इलाके में पहुंचाई जानी थी, लेकिन बाद में, योजना में बदलाव हुआ और गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर में डिलीवरी का निर्णय लिया गया. पुलिस की एक टीम ने सोनापुर टोल गेट पर ड्रग्स ले जा रहे वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका.

साबुन के डिब्बों में पैक थी हेरोइन
उन्होंने बताया कि वाहन को रोकने के लिए पुलिस टीम को एक राउंड फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है. चालक गुवाहाटी के जालुकबारी इलाके का है. वह गोलीबारी में घायल नहीं हुआ. एएसपी ने कहा कि हमने साबुन के डिब्बों में पैक हेरोइन के 145 पैकेट बरामद किए. मादक पदार्थ का वजन दो किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 16 करोड़ रुपये है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाठक ने कहा कि यह मादक पदार्थ गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में वितरण के लिए मणिपुर से लाया जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर को पहले भी गुवाहाटी पुलिस ने इसी तरह के मादक पदार्थ से संबंधित मामले में पहले एक बार गिरफ्तार किया था. पाठक ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version