खान सर के कोचिंग पर हमलाः पुलिस का एक्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर सहित तीन अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः मंगलवार की रात राजधानी में खान स‍र के कोचिंग खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हमला मामले में पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने एक कोचिंग के डायरेक्ट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद एवं उनके दो सहयोगी अभिषेक एवं गौरव को अरेस्ट किया है. यह जानकारी टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने साझा की है. उन्‍होंने बताया कि तीनों को न्‍यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. इस मामले में कन्‍हैया सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है.

कन्‍हैया सिंह ने दर्ज कराई FIR 

इसमें चार नामजद एवं 10-15 अज्ञात को आरोपित किया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें गार्ड को कुछ लोग पीटते दिखाई दे रहे हैं.

डीएसपी ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिली थी.  वहां कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पर ईंट-पत्‍थर चलाए. होर्डिंग क्षत‍िग्रस्‍त कर दिया.

गार्ड का PMCH में चल रहा इलाज 

गार्ड के साथ मारपीट की गई है, जिससे वह घायल है और उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. डीएसपी ने कहा कि खान सर के कोचिंग और अन्‍य जगह सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है.

इधर, इस घटना को देखते हुए खान सर ने बुधवार को क्‍लास सस्‍पेंड कर दिया. उन्‍होंने फायरिंग के बाबत कहा क‍ि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि कुछ समझ नहीं आया. एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं है.  इधर कोचिंग के छात्रों ने घटना का जमकर विरोध किया. विधि-व्‍यवस्‍था संभालने के लिए पुलिस को वहां पहुंचना पड़ा. छात्र सड़क जाम कर आरोपितों की गि‍रफ्तारी की मांग पर अड़े थे. पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

‘परमाणु हथियार न रखने पर हुआ तैयार ईरान’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं...

More Articles Like This

Exit mobile version