जहाज पर ओमान तट के पास हमला: भारतीय चालक दल के 11 सदस्य घायल, भारत ने की घटना की कड़ी निंदा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ship Attacked Off The Coast Of Oman: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को ओमान के तट के पास निशाना बनाया गया है. पनामा के झंडे वाले जहाज एमटी ऑन पीस पर हुए इस हमले में 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं. घटना की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है.

होर्मुज से गुजरते समय हुआ हमला

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब एमटी ऑन पीस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था. होर्मुज का समुद्री क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां जहाजों की आवाजाही पर पहले भी सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं. हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए है. घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाए गए.

विदेश मंत्रालय ने बताया

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमानी अधिकारियों की सहायता से घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. भारत ने जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. मंत्रालय ने घटना को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है.

हमले का शिकार हुआ जहाज एमटी ऑन पीस पनामा के झंडे के तहत संचालित वाणिज्यिक जहाज है. यह घटना उस समय हुई, जब यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था. फिलहाल उपलब्ध जानकारी में हमले के पीछे किसका हाथ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version