अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज, पुलिस और खुफिया विभाग अर्लट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. राम मंदिर ट्रस्ट को मेल कर राम मंदिर पर हमले की आशंका जताई गई है. सूत्रों की मान तो तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने मेल कर राम मंदिर ट्रस्ट को मंदिर पर हमले की आशंका जताई है. राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर मेल के जरिए ये जानकारी भेजी गई है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग अर्लट मोड पर आते हुए जांच में जुट गया है.

साइबर थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है और अयोध्या के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि सोमवार की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मेल पर धमकी भरा मेल आया था. इसमें लिखा था कि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा लो.

धमकी भरा मेल आने के बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी और अन्य पड़ोसी जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version