Azamgarh: अखिलेश की जनसभा में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने फाड़े पर्दे, पुलिस पर फेंके पत्थर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azamgarh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जनसभा में कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बुधवार को आजमगढ़ जिले में एक बार फिर अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. इसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. कार्यकर्ताओं ने वहां लगे पर्दों को फाड़ दिया. इस पर पुलिस ने जब उन पर लाठियां भांजनी शुरु किया तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके. किसी तरह से मामला शांत हुआ.

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ मंच की तरफ बढ़ने का किया प्रयास
लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोपालपुर और सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. सपा प्रमुख पहले गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित बघैला ताल में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि वह बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने का प्रयास किए, जिससे वहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. किसी तरह पुलिस ने मामले को संभाला.

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को कराया शांत
इसके बाद अखिलेश यादव सदर विधानसभा के भदुली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. यहां भी कार्यकर्ताओं की वजह से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगे पर्दों को फाड़ दिया. इससे एक्शन में आते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी. इस पर कार्यकर्ता वहां से भागते हुए पुलिस पर पत्थर चलाने लगे. अखिलेश ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को शांत कराया. मालूम हो इससे पहले भी कार्यकर्ता प्रयागराज और आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सभा में कार्यकर्ता हंगामा कर चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version