Bahraich: गड्ढे में पलटी बच्चों से भरी स्कूली वैन, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich Accident: बहराइच से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा के पास बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. संयोग अच्छा रहा कि बच्चे बाल-बाल बच गए. वैन का गुल्ला टूटना हादसे का कारण बताया जा रहा है.

बच्चों को लेकर लौट रही थी वैन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नानपारा क्षेत्र में मिहींपुरवा रोड पर रियान पब्लिक स्कूल का संचालन किया जाता है. इस स्कूल में विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे पढ़ते हैं. दूर के बच्चों को वैन के माध्यम से लाया जाता है. मंगलवार सुबह विद्यालय की वैन शिवपुर विकास खंड के बच्चों को लाने के लिए गई थी. वैन लगभग एक दर्जन बच्चों को लेकर वापस स्कूल लौट रही थी.

चीख-पुकार करने लगे बच्चे
इसी बीच खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे के बाद अंदर मौजूद बच्चे चीख-पुकार करने लगे. उनकी आवाज आसपास के जिस किसी के भी कानों में पहुंची, वह मौके की तरफ दौड़ पड़े.

ग्रामीणों ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर
शोर-शराबा के बीच ग्रामीणों ने वैन की शीशा तोड़कर एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वैन पलट गई थी, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ है. दूसरे वाहन से बच्चों को स्कूल भेजवाया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version