Banda Accident: टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, चौथे की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banda Accident: बृहस्पतिवार की सुबह महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर जहां दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कस्बा थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर मुंडेरी मोड़ के पास हुई. टक्कर के बाद ट्रकों में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक जलकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया.

Banda Massive Fire Erupts Following Violent Collision Between Two Trucks Three Burned Alive One Injured

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

बताया गया है कि इस हादसे में कबरई से बांदा जा रहे गिट्टी भरे ट्रक के चालक सुरेश पांडे (55 वर्ष) और बांदा से महोबा जा रहे खाली ट्रक के चालक सूरज नाथ उर्फ साधु तथा क्लीनर सनी की मौत हो गई. गिट्टी भरे ट्रक का क्लीनर सुलतानपुर निवासी अभिषेक यादव (23 वर्ष) घायल है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version