Bangladesh Election: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच पोलिंग बूथ के बाहर बम विस्फोट, तीन लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Election: बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां आम चुनावों के लिए वोटिंग के बीच यहां बम विस्फोट की घटना हुई है. गोपालगंज में पोलिंग बूथ के बाहर देसी बम से विस्फोट किया गया है. इस विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

मालूम हो कि शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के गिरने के बाद यह पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है. बांग्लादेश में 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद पहली बार आम चुनाव हों रहे हैं, जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था. देश में 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही जमात-ए-इस्लामी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है. अल्पसंख्यकों को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर करते हुए बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख ने किसी भी प्रकार के भेदभाव को खारिज कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे मजबूत दावेदार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) है, जो वर्तमान सर्वेक्षणों में 50% से अधिक समर्थन हासिल कर रही है. पार्टी की कमान अब तारीक रहमान के हाथों में है, जो 17 साल के आत्मनिर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में देश लौटे.

बांग्लादेश के गोपालगंज में आज एक मतदान केंद्र पर देसी बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सरवर हुसैन ने द डेली स्टार को बताया, “निचूपारा इलाके में रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9 बजे विस्फोट हुआ.”

घायलों की पहचान अंसार के सदस्य सुकांतो मजूमदार और जमाल मोल्ला और 13 वर्षीय अमीना खानम के रूप में की गई है. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version