Barabanki: बाराबंकी में हादसा, छत बनी काल, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki: बाराबंकी से हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के ओमनगर में मकान की जर्जर छत गिर गई. उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में मृतकों की पहचान में जुट गई.

छत गिराने के कार्य में लगे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली के बंकी कस्बे में एक मकान के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को छत को गिराया जा रहा था. इस कार्य में कई मजदूर लगे थे. इसी दौरान अचानक जर्जर छत भरभरा कर बैठ गई जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
लोगों ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मलबे में दबे दोनों मजदूरों को निकालने के बाद तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मजदूरों को अज्ञात के रूप में दाखिल किया गया है.

शहर कोतवाल ने कहा
इस संबंध में शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों के बारे में सिर्फ इतना पता चला है कि वह फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version