बरेलीः क्लासरूम में छात्र ने बैग से निकाला तमंचा, साथी को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेली: यूपी के बरेली से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैकेनिक फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने सहपाठी को गोली मार दी. उसे गंभीर अवस्था में अस्पता ले जाया गया. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत लेकर आगे की कर्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डा निवासी अभिषेक शर्मा ने नवाबगंज निलासी सहपाठी अजीत सिंह को गाली-गलौज के बाद बैग से तमंचा निलाकर गोली मार दी. गोली चलते वहां वहां अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलने पर सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस तत्काल गंभीर रूप से घायल छात्र को मिनी बाइपास स्थित एक अस्पताल ले गई, जहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने भोजीपुरा के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने आरोपित छात्र को हिरासत में ले लिया. मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version