Beijing: दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीनी जहाज के बीच टक्कर, चीन ने कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजिंगः चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर में तनाव बना हुआ है. इसी तनाव के बीच चीन ने फिलीपींस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि फिलीपींस ने जानबूझकर दक्षिण चीन सागर में एक चीनी जहाज को टक्कर मारी. सोमवार को जारी बयान में चीन ने कहा कि फिलीपींस ने बार-बार उसकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया.

चीन कोस्ट गार्ड के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई घटना के एक छोटे वीडियो के अनुसार, दोनों देशों के जहाजों में यह टक्कर सोमवार तड़के 3:24 बजे हुई.

प्रवक्ता जोनाथन मलाया ने बयान कहा…
वहीं, इस घटना पर फिलीपींस की सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जोनाथन मलाया ने बयान जारी करते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर में अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए मनीला (फिलीपींस की राजधानी) की कार्रवाई उकसावे वाली नहीं है.

फिलीपींस ने अवैध रूप से पानी में की घुसपैठः चीन
चीन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता गान यू के अनुसार, सोमवार दो फिलीपींस तटरक्षक जहाजों ने बिना अनुमति के सबीना शोल के पास के पानी में अवैध रूप से घुसपैठ की. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने विरोधी जहाज को रोकने की चेतावनी दी थी.

गान ने कहा, “फिलीपींस ने हमें बार-बार उकसाया है और परेशानी पैदा की है. चीन और फिलीपींस के बीच अस्थायी व्यवस्था का उल्लंघन हुआ है.”

वहीं, चीन के कोस्ट गार्ड ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर कानून के अनुसार फिलीपींस के जहाजों के खिलाफ नियंत्रण उपाय किए. साथ ही फिलीपींस के उल्लंघन और उकसावे को तत्काल रोकने को लेकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

Latest News

अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन: ‘खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज’, आदेश जारी

Lucknow Fire: बीते सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version