Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 4 महीने पहले लव मैरिज करने वाली एक नई-नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली. महिला एक सुसाइड नोट छोड़ गई है, जिसमें उसने अपनी मौत का ज़िम्मेदार अपने पति और ननद को ठहराया है. मृतिका की पहचान श्वेता के रूप में हुई है.
पंखे से लटककर दे दी अपनी जान
मामले में मिली जानकारी के अनुसार, 25 साल की श्वेता ने एक सुसाइड नोट छोड़ने के बाद छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत का ज़िम्मेदार अपने पति और ननद को ठहराया है. उसने आरोप लगाया है कि उसके पति और ननद उसे परेशान करते थे. उत्पीड़न की वजह से उसने अपनी जान दे दी है.
मां प्लीज़ उन्हें बख्शना मत Bengaluru News
सुसाइड नोट में नई-नवेली दुल्हन श्वेता ने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा, “अगर मैं मर जाती हूं, तो मां, प्लीज़ उन्हें बख्शना मत.” मृतिका ने माफी भी मांगी और कहा, “मुझसे गलती हो गई. प्लीज़ मुझे माफ़ कर देना.” बता दें कि श्वेता ने 4 महीने पहले अपने पार्टनर से लव मैरिज किया था. वो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. बताया जा रहा कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़े होते थे. 10 जुलाई को भी दोनों के बीत काफी झगड़ा हुआ ता.
पूछताछ के लिए हिरासत में है महिला का पति
इस घटना के बाद कामाक्षीपाल्या पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है. साथ ही सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला के पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.