CM Bhagwant Mann: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तयिबत, एयरलिफ्ट कर लाए गए मोहाली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Bhagwant Mann: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के साथ थे. उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री संगरूर में कार्यक्रमों में व्यस्त थे. वहां से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया है.

केजरीवाल के साथ शिवलिंग का किया था अभिषेक

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला संगरूर के धूरी में स्थित प्राचीन श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके में केजरीवाल के साथ माथा टेका था व शिवलिंग का अभिषेक किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version