Bharatpur News: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

Kuldeep Jaghina News: राजस्थान से वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीया की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. यह सनसनीखेज वारदात पुलिस की टीम द्वारा गैंगस्टर कुलदीप को जयपुर से भरतपुर कोर्ट ले जाते समय हुई. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर कुलदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए. मालूम हो कि बीजेपी नेता कृपाल सिंह जगीना हत्याकांड में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जगीना को गिरफ्तार किया गया था.

टोल प्लाजा के पास हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक, जयपुर पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को सरकारी बस से भरतपुर ले जा रही थी. इसी दौरान भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बेखौफ बदमाशों ने जघीना पर फायरिंग कर दी. बदमाशों ने करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की. गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई. बदमाश पुलिसकर्मियों की आंख में मुर्ची झोंककर फरार हो गए. पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल लाई.

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
गैंगस्टर कुलदीप की हत्या के संबंध में महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने भरतपुर एसपी मृदुल कछावा से घटना की जानकारी ली. उन्होंने एसपी को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. एसपी ने बताया कि कुलदीप सिंह जघीना की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर की गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मालूम हो कि पिछले दिनों हुए बीजेपी नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मामले में महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस के सहयोग से भरतपुर पुलिस ने गोवा पहुंचने से कुछ घंटे पहले कुलदीप सिंह जघीना सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version