Bihar: पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, सैकड़ों लोगों ने थाना घेरा, कर रहे बवाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Araria News: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. सैकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया है और बवाल करते हुए आगजनी की है. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है.

युवक ने नाबालिग साली को भगाकर की थी शादी
बताया जा रहा है अक्रोशित लोग थाने से जीजा और नाबालिग साली के शवों को नहीं निकालने दे रहे हैं. दरअसल, दो दिन पहले युवक ने 14 वर्षीय साली को भगाकर शादी कर ली थी. दोनों साथ ही रह रहे थे. उसने पहली पत्नी और एक बच्चे को छोड़ दिया था.

संदिग्ध परिस्थितियों में थाने में दोनों की हुई मौत
घटना के बाद लड़की के पिता ने युवक पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था. एक दिन पहले पूर्व पत्नी ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत हो गई.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. एक हजार से अधिक लोग थाने पर पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए हंगामा शुरु कर दिया. लोगों की संख्या को देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवाई फायरिंग कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version