बिहार: बांका में कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banka Accident: बिहार से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह बांका में तारापुर-देवघर मुख्य मार्ग के जिलेबिया मोड़ के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम गंगा नदी से स्नान कर देवघर पूजा के लिए जा रही एक कार ने जिलेबिया मोड़ के पास कावरिया पथ पर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद खाई में गिरी कार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद कार करीब 50 फीट नीचे खाईं गिर गई. इससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान पहचान बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बनरझोप गांव निवासी रुपेश कुमार साह (28 वर्ष), सुरेंद्र साह (46) और बालेश्वर साह (59 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि कार सवार घायलों में पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रवीन कुमार गुप्ता और खुशबू कुमारी घायल शामिल हैं. घायल गढ़वा जिले के निवासी बताए गए हैं.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना की जांच कर रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version