बिहारः बच्चों से भरी स्कूली कार दूसरी कार से टकराई, 11 छात्रों सहित 17 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अरवलः बिहार में सड़क हादसा हुआ है. यहां पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर बुधवार को अपराह्न बैदराबाद बस स्टैंड मोड पर स्कूली बच्चों से भरी एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई है. इस दुर्घटना में 11 स्कूली बच्चों सहित 17 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के उमैराबाद में संचालित एक निजी आवासीय विद्यालय में छुट्टी होने के बाद बच्चों को पुरानी 800 मारुति कार में बिठाकर चालक रोज की तरह घर छोड़ने जा रहा था. इस छोटी सी कार में 11 बच्चे-बच्चियां सवार थीं.

हादसे के बाद बच्चों में मची चीख-पुकार
तीन में करीब तीन बजे बस स्टैंड के समीप एनएच व नहर रोड के मुहाने पर राणापुर गांव से आदित्य शर्मा का परिवार कार से अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने सदर अस्पताल आ रहा था. मोड़ पर दोनों कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के बाद स्कूली कार का चालक फरार हो गया.

तत्काल घायलों को लाया गया अस्पताल
दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े. सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सदर अस्पताल लाया गया.

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे अभिभावक
सूचना मिलते ही घायल बच्चों के अभिभावक सदर अस्पताल पहुंच गए. इस दुर्घटना में सर्वाधिक घायल आठ बच्चे रामपुर वैना गांव के हैं. डीएसपी कृति कमल, पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अली साबरी भी अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर सभी घायलों का समुचित इलाज कराया गया.

घायलों में ये लोग हैं शामिल
परासी थाना क्षेत्र के रामपुर वैना गांव के छात्र विकास कुमार, अनमोल कुमार, सिद्धार्थ, प्रेमजीत, काव्यांश, स्वाति, महिमा, उमैराबाद गांव के आत्मेश, ऑन्स, असलानपुर की सुहानी के अलावा दूसरी गाड़ी में सवार रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के राणापुर गांव निवासी आदित्य शर्मा, उनकी पत्नी अंजली शर्मा, पुत्री महिमा व एक नवजात और चालक मो. सद्दाम पटना फुलवारी शरीफ का निवासी शामिल हैं.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मामूली रूप से घायल बच्चों को इलाज के उपरांत उनके स्वजनों को सौंप दिया गया, जबकि शेष का इलाज सदर अस्पताल में जारी था. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. मामले में लापरवाह चालक के विरुद्ध केस कर फरार स्कूली कार के चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version