Bihar Crime: मधुबनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मधुबनी में मामूली विवाद को लेकर दिलदहाड़े पांच लोगों को गोली मार दी गई. गोली लगने से जहां मां-बेटे की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मधुबनी के सुदई रतौली गांव में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया और विवाद खूनी खेल में बदल गया.

घटना से इलाके में फैली सनसनी
विवाद के बीच एक पक्ष ने जमकर गोलीबारी की. मां-बेटे सहित पांच लोगों को गोली लग गई. इस घटना से इलाके में सनसनी के बीच हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.

तीन लोगों का गंभीर अवस्था में चल रहा उपचार
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस गोलीबारी में मां और बेटे की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version