Bihar: पटना के इस थाने में लगी आग, पुलिसकर्मी अंदर फंसे, फायर ब्रिगेड मौके पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां पटना के पत्रकार नगर थाने में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी अंदर फंसे हुए हैं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है.

बताया जा रहा है कि पहले थाने के मालाखाना में आग लग गई. जब तक लोग आग पर काबू पाने की सोचते, तब तक आग आसपास के कमरे भी फैल गई. सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक मालखाना का सारा सामान जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है.

बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी, थाने में 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे. इनमें से कुछ अब भी अंदर फंसे हुए हैं. फायर ब्रिगेड की टीम मौके मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. थाने के अंदर मालखान जलकर खाक हो चुका है. डॉक्यूमेंट्स जल गए हैं. जवान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे आग लगी थी. आग मालखाने में लगी है. पांचलोग फंसे थे. 4 को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. एक पुलिसकर्मी फंसा है, उसे निकालने का प्रयास जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version