Bihar: पटना में भीषण हादसा, ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Accident: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शनिवार की देर रात पटना में हुआ. एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

परेव लेखन टोला पुल के पास हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास रविवार की रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

उर्स मेला को देखकर घर लौट रहे थे टेंपो सवार

बताया गया है कि टेंपो में सवार सभी लोग मनेर में हो रहे उर्स मेला को देखकर अपने घर भोजपुर लौट रहे थे. इसी दौरान बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी.

पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सभी छह मृतक भोजपुर जिला के रहने वाले थे. पांच मृतकों की पहचान हो गई है. घायलों का इलाज पटना में चल रहा है. ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version