Bihar News: मिड-डे-मील खाने से बिगड़ी 74 बच्चों की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूटोला परसा में मध्याह्न भोजन खाने से 74 बच्चों की तबियत बिगड़ गई. उनका उपचार स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दो छात्र व एक छात्रा को बेतिया रेफर कर दिया है.

बच्चों के पेट व सिर में होने लगा दर्द
बताया गया है कि दिन में करीब 12:30 बजे स्कूल के टिफिन के बाद पहली पाली में करीब तीन दर्जन बच्चों ने भोजन किया. भोजन में उन्हें चावल और चना की सब्जी परोसी गई. खाना खाने के बाद बच्चे फिल्ड में खेलने लगे. करीब पांच मिनट बाद ही उन्हें पेट व सिर दर्द होने लगा. तेज दर्द के कारण बच्चे कराहने लगे. कुछ बच्चे बेहोशी की स्थिति में आ गए.

जानकारी होते ही स्कूल पहुंचे अभिभावक
बच्चों को बीमार देख तत्काल शिक्षकों ने गांव से वाहन मंगाकर गंभीर रूप से बीमार कुछ बच्चों को अस्पताल भिजवाया. बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई, वह स्कूल की तरफ दौड़ पड़े. सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी स्कूल में पहुंच गए. इसके बाद एंबुलेंस से अन्य बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

DEO पहुंचे अस्पताल
प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन व थानाध्यक्ष अभय कुमार अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना. बीडीओ ने जांच के लिए थानाध्यक्ष को भोजन का सैंपल जब्त करने को कहा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए.

कुछ बच्चों ने बताया
कुछ बच्चों ने बताया कि भोजन करने के दौरान चना की सब्जी में कपड़े के एक छोटे टुकड़े में लपेट हुआ कुछ सामग्री दिखा था. जिसे उन लोगों ने निकाल कर फेंक दिया था. फिलहाल, बच्चों का इलाज चल रहा है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version