Bihar: शादी समारोह में काल बनकर घुसी स्कॉर्पियों, जयमाल देख रहे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत

नवादाः सोमवार की रात बिहार के नेवादा में एक शादी समारोह में जयमाल कार्यक्रम के दौरान उस वक्त चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया. घायलों को बेहतर उपचार के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुज्झा गांव के समीप रात में हुई. अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंद दिया, जिससे जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दिया, जिससे स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि नारदीगंज के कुज्झा गांव में बीती रात शादी समारोह आयोजित था, जहां सड़क किनारे वरमाला का कार्यक्रम आयोजित था, तभी खरांट मोड़ की तरफ से आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो वरमाला देखने के दौरान ही लोगों को रौंद डाला, जिसमें नारदीगंज बाजार निवासी संजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग भी उसकी जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

संजय चौधरी अपनी भतीजी की शादी में बीती रात कुज्झा गांव आए हुए थे. इस घटना के बाद स्कार्पियो सवार सभी लोग फरार हो गए. घायलों का इलाज पावापुरी विम्स में जारी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में नारदीगंज अपर थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों की जानकारी इकट्ठा नहीं हो सकी है. स्कॉर्पियो किसी दूसरे राज्य का है, इसलिए उसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version