Bihar Stampede: सावन के सोमवारी पर सिद्धेश्वर धाम में भगदड़. 7 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Stampede: बिहार दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां जहानाबाद जिले में सावन की चौथी सोमवारी पर सिद्धेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गया. इस भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई.

बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. वाणावार पहाड़ पर पतालगंगा से जो सीढी जाती है, उसपर दर्जनों श्रद्धालु आ और जा रहे थे. इसी दौरान मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते धक्का-मुक्की की शुरु हो गई. मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन अचानक भगदड़ मच गई.

भगदड़ होते ही अंधेरे में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। इधर, पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक पांच महिलाओं सहित सात श्रद्धालुओं की जान चली गई. यह हादसा सोमवार को सूर्योदय से पहले हुआ. हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य किया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar

घटनास्थल पर पहुंचे पर पहुंचे डीएम और एसपी ने
जहानाबाद के थानेदार दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने हालात का जायजा लिया. अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतकों में गया की मोर टेकरी निवासी पूनम देवी, जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की नीता देवी, प्यारे पासवान और राजू कुमार शामिल हैं, वहीं एक अन्य महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version