BJP नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, लिया गया ये फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संभाजीनगर: विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के बाकी नेता भी हवाई यात्रा करने में सतर्कता बरत रहे हैं. ताजा मामला बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ा सामने आया है. पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उन्होंने कुछ देर के लिए हेलिकॉप्टर से यात्रा को टाल दिया. बाद में ये जानकारी सामने आई कि वह दूसरे हेलिकॉप्टर से मीटिंग में शामिल होंगी.

जाने कहां जाने वाली थीं पंकजा?

पंकजा मुंडे संभाजीनगर से लातूर के लिए हेलिकॉप्टर से जाने वाली थीं. उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए यहां जाना था, लेकिन पायलट ने पहले ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद पंकजा ने अपनी यात्रा टाल दी. बाद में ये तय हुआ कि वह दूसरे हेलिकॉप्टर से मीटिंग में शामिल होने के लिए जाएंगी. मालूम हो कि बता दें कि अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में निधन के बाद सभी नेता हवाई यात्रा में सावधानी बरत रहे हैं.

हाल ही में प्लेन हादसे में हुआ था अजित पवार का निधन

मालूम हो कि हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया था. इस हादसे में अजित पवार सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके बाद से सभी नेता हवाई यात्रा करने से पहले अलर्ड मोड अपना रहे हैं.

अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे और बारामती में सभा को संबोधित करने के लिए मुंबई से सुबह के वक्त ही निकले थे. अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version