Blast in Chandigarh: सेक्टर 26 के क्लब के पास हुआ दो धमाका, दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blast in Chandigarh: मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास दो जोरदार धमाके हुए. इस धमाके से इलाका दहल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी है.

तेज धमाके से चटक गए शीशे
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट कर मौके से फरार हो गए. धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए. यह बम था या अन्य कोई विस्फोटक पदार्थ. इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है.

कोठी पर फेंका गया था हैंड ग्रेनेड
11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में ऑटो सवार दो युवकों ने हैंड ग्रेनेड बम से हमला किया था. उस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. उस घटना में जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कोठी में लगे खिड़कियों के सारे शीशे चटक गए थे.

पकड़े गए थे आरोपी
इस मामले में विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया का नाम सामने आया था, जिसमें उसने पंजाब पुलिस में एसपी के पद से रिटायर जसकीरत सिंह चहल को मारने के लिए ब्लास्ट करवाने की जिम्मेदारी ली थी. घटना के 72 घंटे के बाद ही पंजाब पुलिस की स्पेशल टीमों ने अमृतसर और दिल्ली से बम फेंकने वाले दोनों आरोपी रोहन मसीह और विशाल मसीह को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version