घरेलू विवाद में खूनी खेलः पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया शूट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir Crime: कहा जाता है गुस्से में लिया गया है फैसला गलत होता है. कुछ इसी तरह फैसला ले लिया एक पुलिस अधिकारी ने. घरेलू विवाद में गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

अधिकारियों के मुताबिक

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर दीप सिंह की शुक्रवार की देर रात पत्नी भावना से घरेलू विवाद हो गया. दीप सिंह उत्तरी कश्मीर जिले के कंडी इलाके में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) कैंप में तैनात थे. झगड़ा के दौरान गुस्से में आकर दीप सिंह ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि पत्नी को गोली मारने के बाद दीप सिंह ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. उनका इलाज श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में चल रहा है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version