नाव हादसा: CM योगी का बड़ा ऐलान, जंगल से निकालकर आबादी क्षेत्र में बसाए जाएंगे ग्रामीण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइच: भरथापुर में हुए नाव हादसे के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के गांव का हवाई सर्वे किया. सीएम योगी ने एक महीने के अंदर ग्रामीणों को सुरक्षित आबादी के स्थान पर बसाने का ऐलान किया.

सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों को सौंपा चेक

सीएम योगी रविवार को 3:00 बजे मोतीपुर डाक बंगला पहुंचे. यहां उन्होंने भरथापुर गांव के नाव हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेक प्रदान किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि एक माह के अंदर भरथापुर गांव के सभी 118 परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. इसके लिए 21.56 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है.

गांव के सभी 118 परिवारों को आवास के साथ ही कृषि योग्य जमीन भी मुहैया कराई जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि इसके अलावा जंगल में बसे अन्य लोगों के भी विस्थापन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. सूची बनाकर भेजें, कार्यवाही कर उन्हें भी जंगल से बाहर बसाया जाएगा.

एक और युवक का मिला शव

बहराइच के भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवक का शव रविवार शाम 3:30 बजे घाघरा बैराज के डाउनस्ट्रीम से आधा किलोमीटर दूर मिला. रेस्क्यू कार्य में लगे जवानों ने उम्मीद जताई है कि अन्य लापता लोगों का भी शीघ्र पता कर लिया जाएगा.

भरथापुर नाव हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी

मालूम हो कि भरथापुर घाट पर बीते बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे. 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया या था, जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था. वहीं, आठ लापता हुए लोगों की तलाश में चार दिन से रेस्क्यू अभियान चल रहा है.

सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, पीएसी और एसएसबी की टीमें लगी हुई है. रविवार को सुबह 6:00 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ. दोपहर में 2:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरथापुर गांव में हवाई सर्वेक्षण कर नदी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version