पाकिस्तान के बलूचिस्तान की नदी में मिले तीन लोगों के शव, चौथा घायल अवस्था में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोर्ग नदी से पुलिस ने तीन अफगान नागरिकों के शव बरामद किए, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. तुर्बत जिले के पुलिस अधिकारी अजीज बलोच ने मंगलवार को कहा, ”शव कम से कम तीन दिन पुराने हैं और सोमवार को बरामद किए गए. उनके पास मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान अफगान नागरिकों के रूप में हुई है. उनकी पहचान सलीम खान, शेर आगा खान और नजीबुद्दीन के रूप में हुई है.” अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि अफगान नागरिकों की मौत कैसे हुई और घायल अफगान नागरिक के बयान देने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

बलूचिस्तान सरकार ने प्रांत में रह रहे अवैध अफगान नागरिकों को वापस भेजने के लिए जारी अभियान तेज कर दिया है. अफगान नागरिकों को चमन, बादिनी और बहरामचा (चागई) स्थित सीमा चौकियों के जरिए वापस भेजा जा रहा है. पिछले वर्ष से अब तक हजारों अफगान नागरिकों को बलूचिस्तान से वापस भेजा जा चुका है. पाकिस्तान ने काबुल में तालिबान सरकार पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडरों और चरमपंथियों को पनाह देने तथा उन्हें पाकिस्तान में आतंकी हमले करने में मदद करने का आरोप लगाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version