Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच कर रही पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल से दी गई है. इस घटना के तत्काल बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई. इसके साथ ही स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मियों को स्कूल परिसर की जांच करने के लिए भेजा गया है. मुंबई पुलिस के हवाले से इस मामले की जानकारी सामने आई है.

ईमेल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची है. घटनास्थल पर जांच शुरू हो गई है. अधिकारी धमकी की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का दावा किया गया है.

इसी बीच, नवी मुंबई के एक प्राइवेट स्कूल में भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल आया है. यह ईमेल आज सुबह स्कूल प्रशासन को मिला, जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड तत्काल मौके पर पहुंच गई. टीम ने स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब स्कूल को मेल पर धमकी मिली.

Latest News

भारत के रियल एस्टेट जमीन सौदों में 32% उछाल; 2025 में हुए 54,818 करोड़ रुपए के डील्स

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में 2025 में जमीन अधिग्रहण में 32% की बढ़त दर्ज की गई. टियर-2 शहरों में निवेश के नए अवसर सामने आए.

More Articles Like This

Exit mobile version