बुलंदशहरः गोली मारकर सेना के जवान की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर में सनसनीखेज वारादात हुई है. यहां बदमाशों ने गोली मारकर सेना के जवान की हत्या कर दी. यह घटना खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी में हुई. पुलिस मामले की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है.

13 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था गौरव
खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा गौरव सिंह सेना में जवान के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता के 2 राजरिफ्ट बटालियन में चल रही थी. करीब 13 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे.

बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
बुधवार रात को वह मोहल्ले में स्थित एक परचून की दुकान पर खड़े हुए थे. इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और गौरव को लक्ष्य कर तमंचा से गोली चला दी. गोली गौरव की कमर में लगते हुए पार हो गई. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.

घटना के पीछे पैसे के लेन-देन की बात आ रही सामने
परिवार के लोग भी वहां पहुंच तत्काल घायल गौरव को कैलाश अस्पताल लाया गया, जहां फौजी की मौत हो गई. पिता ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र के मोहल्ले के ही बाबूलाल पर 1.20 लाख रुपये उधार थे. दो दिन पहले ही उनके पुत्र ने रूपयों का तगादा किया था. जिसके चलते ही बाबूलाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है.

चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया
इस संबंध में खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में शिकायत के आधार पर बाबूलाल सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version