बंगाल के बारुईपुर में मासूम से रेप और हत्या केसः पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baruipur Encounter: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बारुईपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में आरोपी की पुलिस से हुए मुठभेड़ में ढेर हो गया. यह मुठभेड़ तब शुरु हुई, जब आरोपी पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश करने लगा.

पुलिस की बंदूक छीनकर भाग रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया है कि पूरी वारदात को फिर से समझने के लिए आरोपी को बीती रात करीब 12:45 बजे क्राइम सीन पर ले जाया गया था. उस वक्त आरोपी प्रभास मंडल ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी. आरोपी को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अधिकारियों के मुताबिक

अधिकारियों की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी प्रभास मंडल को रात करीब 12:45 बजे वारदात की जगह सीन रीक्रिएशन करने लेकर गई थी. यहां उसने पुलिस से बंदूक छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोलियां भी चलाईं. इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की. आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और बाद में अस्पताल द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

जाने क्या है मामला?

मालूम हो कि दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में रविवार को सुर्ज्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में लड़की का शव बरामद किया गया था. इसके बाद घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बारुईपुर-जयनगर रूट को अवरुद्ध करके टायर जलाया था और कई वाहनों में तोड़फोड़ की घटना की थी. गुस्साई भीड़ ने लड़की की मौत में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति को मार डाला था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी प्रभास मंडल भी इस घटना के मुख्य संदिग्धों में से एक था. उसे रेप और हत्या से पहले सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ देखा गया था.

बच्ची के माता-पिता से मिले थे CM

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को बारुईपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की थी. इस दौरान सीएम ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. राज्य सरकार ने इस पूरी घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया है. फिलहांल, पुलिस मृत आरोपी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version