CG Encounter: सुकमा में शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CG Encounter: छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं. जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था.

नक्सलियों द्वारा शहीदी सप्ताह के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था. इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मानसून” के तहत मंगलवार सुबह डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान जंगलों के अंदर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है.

पुलिस सूत्रों की माने तो, मुठभेड़ अभी भी जारी है. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. सुरक्षाबलों की ओर से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है. मुठभेड़ स्थल को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा रही है, क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते स्थान की गोपनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है.

आला-अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से हथियार या शवों की बरामदगी हो सकती है, जिसकी पुष्टि बाद में की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां लगातार जंगलों में सर्चिंग तेज किए हुए हैं ताकि नक्सली किसी भी साजिश को अंजाम देने में कामयाब न हो सकें.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version