चंदौलीः 3.92 करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर अरेस्ट, गियर बॉक्स में छिपाया था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandauli Crime: यूपी के चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और विशेष कार्य बल की टीम के हत्थे दो तस्कर चढ़े है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा. उनके पास से करोड़ों रुपए के सोने की बिस्किट बरामद किए है. इस बरामदगी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

3 करोड़ 92 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) नामेंद्र रावत ने बताया कि तस्करों की पहचान मुबारक शेख (45 वर्ष) और मनीष कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जिन्हें नवही पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3 करोड़ 92 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया है.

कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी पांडेय के मुताबिक

चंदौली सदर कोतवाली के प्रभारी बिंदेश्वरी पांडेय के मुताबिक, बरामद सोने को सफेद रंग की कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए एक बक्से में छिपाकर बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 2 किलो 565.72 ग्राम सोना बरामद हुआ. कार सवार लोगों से सोने से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया.

संबंधित विभाग को सौंपा गया बरामद सोना

पांडेय ने बताया कि बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ 92 लाख रुपए आंकी गई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि सोने की बरामदगी की सूचना आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों को दे दी गई है. बरामद सोना संबंधित विभाग को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version