Chhattisgarh: महाकुंभ जा रही बस ट्रक से टकराई, एक यात्री की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़ः अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रही बस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक यात्री की जहां मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महाकुंभ के लिए एक बस प्रयागराज जा रही थी. इसी दौरान अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर बस की खड़े ट्रक से टक्कार हो गई. इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

पेंड्रा एसडीपीओ ने बताया
पेंड्रा के एसडीओपी श्याम सिदार ने बताया, “रायपुर से जा रही एक बस अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर खड़े कोयले से भरे बैकडाउन ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई है.” उन्होंने कहा, “घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. ट्रक सड़क के बीच में खड़ा होने की वजह से यह हादसा हुआ है. हादसा देर रात हुआ है और हाईवे पेट्रोलिंग मामले की जांच कर रही है.”

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version