Chhattisgarh: कांकेर में मुठभेड़, पांच लाख की इनामी नक्सली ढेर, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों की नक्सली से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख की इनामी नक्सली को ढेर कर दिया. मारी गई महिला नक्सली एरिया कमेटी सदस्य रूपी है. रूपी का पति भी नक्सली था, जो 2025 में मारा गया था.

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया

सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ 31 मार्च को सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादी मुक्त घोषित किए जाने के 12 दिन बाद हुई है. कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया-परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर इलाके के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस बल ने अभियान शुरू किया था.

पुलिस अधिकारी राखेचा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक महिला माओवादी का शव बरामद किया गया. शव की पहचान एरिया कमेटी सदस्य रूपी के रूप में हुई है. वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी. विजय रेड्डी भी पिछले वर्ष सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. 2025 में मानपुर-मोहला जिले में एक मुठभेड़ के बाद विजय का शव बरामद किया गया था.

क्षेत्र में खोज अभियान जारी

राखेचा ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से शव के अलावा एक पिस्तौल, गोला-बारूद तथा अन्य सामान बरामद किया गया है. आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा खोज अभियान जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version