Chhattisgarh: हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूटी, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गुरुवार की सुबह दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक हाई स्पीड स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पूजा में शामिल होने जा रहे थे स्कूटी सवार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग रायपुर बसंत विहार में अपने मामा के घर पूजा में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कुम्हारी के पास तेज रफ्तार स्कूटी हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जा टकराई. ट्रैक्टर में ऑक्सीजन सिलिंडर लदे हुए थे.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

इस दुर्घटना में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मौके ने घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. मृतकों की पहचान स्कूटी चालक अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), बच्चों यासना निर्मलकर (7 वर्ष) और डॉली निर्मलकर (4 वर्ष) के रूप में हुई. घायल बच्चे भावेश निर्मलकर (8 वर्ष) को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Pakistan: बलूचिस्तान के मस्पुंग में BLA ने घात लगाकर किया हमला, मारे गए 45 सैनिक

Pakistan: पाकिस्तान की सुरक्षा-व्यवस्था अब शहबाज-मुनीर की जोड़ी से संभल नहीं रहा है. इस समय पीओके से लेकर बलूचिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version