Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 माओवादी ढेर; कई घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. बता दें कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में करीब 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. फिलहाल सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो रही है. सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी-एसटीएफ के जवानों ने अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई तरफ से घेर लिया है. बुझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो रही है. खबर है कि एनकाउंटर में 5 नक्सली मारे गए हैं. वहीं, कई नक्सली गोली लगने से घायल भी हुए हैं. आज यानी मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने  मुठभेड़ की पुष्टि की है. हालांकि एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है. उन्होंने कहा की मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी लग पाएगी. फिलहाल सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सभी जवान सुरक्षित हैं.

जानिए कैसे शुरू हुई मुठभे़ड़

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मी सोमवार की देर रात सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गए. जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

ये भी पढ़ें- फटाफट निपटा लीजिए अपना काम, मई में इतने दिन बैंको में रहेगा अवकाश; देखिए सूची

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version